फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पांगी के लिए बिछाई जा रही बिजली लाइन का काम रोका

विज्ञापन
फिंडरू पंचायत में 33केवी का काम रोकने पर मौके पर पहुंची पुलिस। वीडीओग्रैब - फोटो : 1
विज्ञापन
कुल्लू। लाहौल-स्पीति के थिरोट से पांगी के लिए बिछाई जा रही 33 केवी बिजली लाइन एक बार फिर विवादों में आ गई है। बुधवार को ग्राम पंचायत फिंडरू के ग्रामीणों ने लाइन बिछाने का काम कर रहे बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और लेबर को काम करने से रोक दिया। ग्रामीणों ने गांव से 33 केवी लाइन ले जाने से पहले गांव में विशेष ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली की आंख-मिचौनी से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में 33 केवी लाइन बिछाने से पहले गांव के लिए अलग ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना चाहिए, जिससे बिजली समस्या से राहत मिल सके। बिजली बोर्ड की ओर से उनके गांव से होकर लाइन बिछाई जा रही है। उन्हें लाइन बिछाने पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन गांववासियों के लिए विशेष ट्रांसफार्मर लगाया जाना जरूरी है। बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे के बाद ग्रामीणों ने लाइन बिछाने का काम बंद करवा दिया। इसकी सूचना बिजली बोर्ड को मिली तो जेई प्रामोद और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद बिजली बोर्ड अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बातचीत कर मामले को सुलझाया। बोर्ड की ओर से मौके पर एक अन्य 25 केवीए का ट्रांसफार्मर भी भेज दिया गया है। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता सुनील चंदेल ने बताया कि फिंडरू गांव में वर्तमान में करीब 48 केवीए का लोड है। ग्रामीण इसके बावजूद एक अन्य विशेष ट्रांसफार्मर की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गांव के लिए एक अन्य ट्रांसफार्मर भेज दिया गया है। इसे दो-तीन दिन के भीतर स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें