फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भूस्खलन वाले स्थानों में क्रेट लगाने का कार्य जारी

Fri, 10 Oct 2025 06:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में अधिकांश सड़कें यातायात के लिए बहाल कर दी गई हैं। आपदा के बाद अब स्थिति सामान्य हो रही है। यह बात उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस लगातार सड़कों की स्थिति पर निगरानी रखे हुए है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। औट से बंजार तक सड़क यातायात के लिए खुली है। बंजार और गुशैणी तक बसों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है। एनएच-305 पर भूस्खलन वाले स्थानों पर क्रेट लगाने का कार्य जारी है। शरची और बाइपास सड़क को खोलने का कार्य जारी है। भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर भी बसें दौड़ रही हैं। कुल्लू से मनाली तक ट्रैफिक लेफ्ट बैंक (नग्गर होकर) संचालित किया जा रहा जा रहा है। मनाली से कुल्लू आने वाले वाहनों के लिए राइट बैंक मार्ग सुचारू है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें