फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाहंग में सेफ्टी वॉल लगाने का कार्य जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। बरसात के मौसम में नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए बाहंग क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर सेफ्टी वॉल लगाने का कार्य जोरों-शोरों से जारी है।
विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए टीम लगातार कार्य में जुटी हुई है। सेफ्टी वॉल के माध्यम से नदी के तेज बहाव से सड़क और आसपास के क्षेत्रों को होने वाले नुकसान को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। बरसात के दौरान बाहंग क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई स्थानों पर खतरा बना रहता है।
पूर्व बीडीसी सदस्य गोकुल चंद ने कहा कि बरसात के समय नदी का जलस्तर बढ़ने से बाहंग क्षेत्र में खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में संवेदनशील स्थानों पर सेफ्टी वॉल लगाने का कार्य समय की जरूरत है। स्थानीय लोगों ने भी सेफ्टी वॉल लगाने के कार्य को जरूरी कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें