फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो साल से बंद पेयजल योजनाओं का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के पास खराहल घाटी की नौ पंचायतों में दो साल से बंद पड़ी उठाऊ पेयजल और सिंचाई योजनाओं का काम अब शुरू हो गया है। इन योजनाओं का कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को जल्द ही पानी की समस्या दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

खराहल घाटी के लोग जिला परिषद सदस्य अनिल राणा की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंता अमित मिरूपा से मिले थे। उन्होंने विभागाधिकारी के समक्ष इस मसले को उठाया। अनिल राणा ने 25 नवंबर को जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपा था।
अनिल राणा ने विभाग के समक्ष तलोगी से 16 टंकी तक अतिरिक्त उठाऊ जल योजना और बोरवेल की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस क्षेत्र का तकनीकी निरीक्षण करवाकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित ने बताया कि दोनों योजनाओं का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें