फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कविताओं में उकेरा महिलाओं का संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पनारसा कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। स्त्री अपनी भूमिका इस तरह से निभाए कि उसकी स्वतंत्रता भी बाधित न हो और भारतीयता का मूल्य भी बचा रहे। वर्तमान में स्त्री विमर्श कई तरह की उथल-पुथल से गुजर रहा है। यह बात पूर्व प्राचार्य डॉ. धनेश्वरी शर्मा ने राजकीय महाविद्यालय पनारसा में कही। पनारसा कॉलेज में आठ से 16 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
इसका महाविद्यालय की स्त्री प्रकोष्ठ संयोजक प्रो. चारु अहलूवालिया और प्रो. अनिता कुमारी ने समापन किया। पूर्व प्राचार्य डॉ. धनेश्वरी शर्मा मुख्यातिथि और अधिवक्ता चंद्रामणि विशेष अतिथि उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से महिलाओं की तकलीफों, संघर्षों और उनकी लगातार आगे बढ़ने की अदम्य इच्छा को सबके समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता चंद्रामणि ने यौन उत्पीड़न पर अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने मथुरा, भंवरी देवी आदि मामलों से विद्यार्थियों को परिचित करवाते हुए विशाखा गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने मुख्यातिथि, विशेष अतिथि, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया और विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें