फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शमशी में महिला फुटबॉल चैंपियनशिप कल

विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज की ओर से 19 नवंबर को सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता एसएसबी ग्राउंड शमशी, कुल्लू में होगी। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की महिला फुटबॉल टीमें भाग लेंगी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुजाता और खेल प्रभारी प्रो. प्रेम नेगी ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है।
विज्ञापन

इनसे न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। उन्हाेंने कहा कि विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों के लिए खेल अपनी प्रतिभा और क्षमता प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है। इससे उन्हें आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने के अवसर मिलते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की पीटीए और पूर्व छात्र संघ सैंज ने भी प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें