फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बस्तोरी पंचायत को स्वच्छ बनाएंगी महिलाएं

Sun, 17 Sep 2023 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के बस्तोरी में गांव में उगी भाग को हटाती महिला मंडल की सदस्य।
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत बस्तोरी को साफ-सुथरा रखने का जिम्मा महिलाओं ने उठाया है। नारी शक्ति महिला मंडल की महिलाएं गांव में हर माह साफ-सफाई करेंगी। इसके लिए महिलाओं ने बैठक कर निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रविवार को भी महिलाओं ने पंचायत के सार्वजनिक क्षेत्रों में साफ-सफाई कर कूड़ा-कचरा एकत्रित किया है। इसके अलावा पंचायत को जोड़ने वाली सड़क के किनारों पर उगी झाड़ियों और भांग के पौधों को हटाया।
नारी शक्ति महिला मंडल की प्रधान शांता ठाकुर ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान मुहिम से देश स्वच्छ बन रहा है। उसी अभियान से प्रेरणा लेकर महिलाओं ने पंचायत को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देने का फैसला लिया है। कहा कि महिला मंडल की 21 सदस्यों ने रविवार को सफाई अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।
विज्ञापन

शांता ठाकुर ने कहा कि पंचायत का हर गांव स्वच्छ और सुंदर रहे, इसके लिए ग्रामीणों को विशेष तौर पर जागरूक किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और हर माह सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सचिव रीतू ठाकुर, कोषाध्यक्ष शाऊणी देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें