फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सेब के पेड़ से गिरकर युवक की मौत

Sun, 17 Sep 2023 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पार्वती घाटी के पीणी में एक नेपाल मूल के युवक की सेब के पेड़ से गिरकर मौत होने का मामला सामने आया है। लाभ सिंह (20) पुत्र मान सिंह निवासी नेपाल कुल्लू के पीणी में रहता था।
विज्ञापन

11 सितंबर को पेड़ से गिरने के बाद उसे कुल्लू अस्पताल लाया गया था। 12 सितंबर को कुल्लू अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया। 15 सितंबर को उपचार के दौरान लाभ सिंह की नेरचौक में मौत हो गई है।
मृतक के पिता मान सिंह से पुलिस ने दूरभाष पर बात की तो उन्होंने शव को पीणी में रहने वाले उसके रिश्तेदार को सौंपने के लिए कहा। वहीं डुंखरा के समीप एक एडवेंचर कैंप के पास पार्वती नदी में अज्ञात शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन

शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव पुरुष का है। उम्र करीब 55-60 वर्ष है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि शव को पहचान के लिए कुल्लू अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें