फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाएं होंगी सम्मानित, आवेदन मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिला विकास प्रोत्साहन योजना-2013 के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह योजना महिलाओं और संगठनों को सम्मानित करने के लिए है।
विज्ञापन

ऐसे संगठन और महिलाएं पात्र होंगी जिन्होंने पिछले पांच वर्षों में उत्कृष्ट कार्य किया है। यह कार्य स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और कला-संस्कृति के क्षेत्रों में होना चाहिए। चयनितों को 8 मार्च, 2027 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी कुल्लू के अनुसार, इच्छुक आवेदक अपने पिछले पांच वर्षों के कार्यों का विवरण दें। आवेदन एवं प्रस्ताव सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ संबंधित विभागीय अधिकारी के कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें