फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रक्षाबंधन पर राखी और मिठाई खरीदने में व्यस्त रहीं महिलाएं

विज्ञापन
कुल्लू के सुल्तानपुर में राखी पर्व के मौके पर भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन।-संवाद - फोटो : पशुचिकित्सालय में लगी मशीन से चारा कटीई करता व्यक्ति। स्रोतः वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कुल्लू। रक्षाबंधन पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। भाइयों ने भी रक्षाबंधन पर अपनी बहनों की रक्षा करने का वादा किया। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने सुबह ही रक्षाबंधन की रस्म निभाई। कुल्लू जिले के मुख्य बाजारों और बस अड्डों पर काफी भीड़ देखने को मिली। रक्षाबंधन के दिन भी महिलाएं बाजारों में भाइयों के लिए राखी और मिठाई की खरीदारी में व्यस्त रहीं।
विज्ञापन

कई स्थानों पर बहनें सुबह ही भाई के घर (मायके) पहुंच गईं। बहन ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर कलाई पर राखी बांधी। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने भी महिलाओें के लिए निशुल्क बस सेवा जारी रखी। सीमा, शकुंतला, रागिनी, मोनिका, सोनिया, रंजना, गोमती, अंजलि, सोनम ने कहा कि रक्षाबंधन बहन-भाई बहन के रिश्ते के लिए समर्पित है। बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर फर्ज अदा करती हैं और भाई भी अपनी बहनों की रक्षा करने का वादा करते हैं। उन्होंने कहा कि भाई से मिलने और मायके जाने के लिए उन्होंने एक सप्ताह पूर्व से रक्षाबंधन की तैयारी शुरू कर दी थी। मायके पहुंच कर भाई की कलाई पर रस्म को निभाकर रक्षा सूत्र बांधा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें