फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माता ज्वाला के रथ के साथ महिलाओं ने किया लालड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। नवसंवत के अवसर पर आयोजित आराध्य देवी ज्वाला माता का तीन दिवसीय पारंपरिक बिरशु मेला शनिवार को संपन्न हुआ। मेले के अंतिम दिन माता ज्वाला के रथ के साथ महिलाओं ने पारंपरिक लालड़ी लोक नृत्य किया। मंदिर परिसर में महिलाओं ने एकत्रित होकर बिरशु लालड़ी नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

पारंपरिक गीतों के माध्यम से देवी की आराधना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक नृत्य का आनंद लेने पहुंचे। देवी के कारदार इंद्रदेव ने बताया कि यह उत्सव तीन दिनों तक चला। इसमें पारंपरिक रीति-रिवाजों का विधिवत निर्वहन किया। मेला कमेटी के प्रधान प्रताप ठाकुर और उप प्रधान राकेश ठाकुर ने बताया कि तीन दिवसीय बिरशु मेले के दौरान स्थानीय महिला मंडल और युवक मंडलों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही लोक गायकों ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें