फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महिलाओं ने सीखी मशरूम उत्पादन की तकनीक

विज्ञापन
रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन द्वारा घेपन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण
विज्ञापन
कुल्लू। घर की चहारदीवारी और घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं अब मशरूम उत्पादन के जरिये अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगी। उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शमशी में रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन की ओर से मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें घेपन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों और इससे जुड़ी व्यावसायिक संभावनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने महिलाओं को मशरूम उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने, फसल के रखरखाव और उत्पादन के बाद विपणन की प्रक्रिया के बारे में बताया। रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन की संस्थापक पुष्पा शर्मा ने कहा कि मशरूम उत्पादन ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बन सकता है। कार्यशाला में फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष राधे कृष्ण साध्वी और विकास खंड बंजार से अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त नारायण दास भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर घेपन स्वयं सहायता समूह की प्रधान अनिता देवी, सचिव विमला देवी सहित समूह की सभी सदस्याएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें