फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महानाटी पर थिरकीं महिलाएं, दिखी संस्कृति की झलक

Fri, 15 Aug 2025 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव का वीरवार को केलांग में शुभारंभ हुआ। कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इससे पूर्व अपराह्न करीब 3:30 बजे माता मंदिर केलांग से पुलिस ग्राउंड तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लाहौल-स्पीति जिले की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने शोभायात्रा में चार चांद लगाए। शोभायात्रा में स्थानीय गोंपा के लमागणों और नन्स ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा की पालकी उठाकर परिक्रमा की। बौद्ध मंत्रों की मधुर ध्वनि से केलांग बाजार गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

शोभायात्रा में घाटी के 40 महिला मंडलों के साथ लद्दाख से आए सांस्कृतिक दल और स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया। पुलिस ग्राउंड पहुंचने के बाद महानाटी का आयोजन हुआ जिसमें 200 से अधिक महिलाएं महानाटी में पारंपरिक लाहौली गीतों पर थिरकीं। स्कूली बच्चे भी महानाटी का हिस्सा बने। वहीं कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का उद्घाटन किया और वहां प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन किया। इस दौरान उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना, एसडीएम आकांशा शर्मा, सहायक आयुक्त कल्याणी गुप्ता, डीएसपी रश्मि शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें