फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शृंगार से लेकर रसोई का सामान खरीदने आ रहीं महिलाएं

Sun, 26 Oct 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में अस्थाई मार्केट में गर्म कपड़ो की खरीदारी करती महिलाएं।-संवाद
विज्ञापन
जिले की महिलाओं की पसंद बना ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में सजा अस्थायी
विज्ञापन

सर्दियों के कपड़ों से लेकर अन्य जरूरत का सामान भी खरीदने आ रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में सजा अस्थायी बाजार महिलाओं का पसंदीदा बाजार बन गया है। हर दिन महिलाएं काफी संख्या में ढालपुर पहुंचकर शृंगार से लेकर रसोई और कमरे के सजावट का सामान खरीद रही हैं।
करीब 32 दिनों के लिए लगे अस्थायी बाजार का अब एक हफ्ता शेष बचा है। इसके चलते अब खरीदारों की भीड़ हर दिन बढ़ने लगी है। इनमें 80 फीसदी महिलाएं आ रही हैं। लगघाटी की महिला रोशनी देवी और दुर्गा देवी ने बताया कि दशहरा उत्सव के लिए सजने वाला यह बाजार हर वर्ग की जरूरतों को पूरा करता है। यहां हर तरह की चीज मिलती है जिससे हर वर्ग खरीदारी करने को प्राथमिकता देता है। घाटी में सर्दी ज्यादा होने से ज्यादातर लोग इस बाजार से गर्म कपड़ों की खरीदारी करते हैं। हमने भी सर्दियों के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी यहां से की है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी के लिए गर्म वस्त्र खरीदे हैं। घाटी के लोग हर साल यहां से सर्दियों के मौसम के लिए कपड़े खरीदते हैं। इसके साथ रसोई में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के अलावा कमरों के सजावट और रजाई, कंबल, गद्दा आदि भी इस बाजार में बाजार से सस्ते दामों पर उपलब्ध होता है। इसलिए दशहरा का यह अस्थायी बाजार लोगों की जरूरतों को पूरा करने वाले बाजार में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उझी घाटी की बंती देवी, रेखा और रीना ने कहा कि इस बाजार में महिलाओं के लिए शृंगार से लेकर पहनावे तक हर चीज उपलब्ध है। महिलाओं का सारा सामान मिल रहा है। इसके चलते महिलाएं ज्यादा खरीदारी कर रही हैं। घाटी में लगने वाला दशहरा ऐसा मेला है जिसमें लोग वर्ष भर के लिए खरीदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि इस मेले में महिलाएं आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र खरीद रही हैं। इसके अलावा रसोई के सामान और कमरों के लिए भी अन्य जरूरत की वस्तुओं की भी खरीद कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें