फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महिलाओं और छात्राओं ने नाटी से मोहा मन

विज्ञापन
रघुपुर घाटी के फनौटी में आयोजित साते जाच मेले में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। 
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की रघुपुर घाटी के फनौटी में आयोजित साते जाच मेले में देव संस्कृति के साथ लोक संस्कृति के भी दर्शन हो रहे हैं। मंगलवार को मेले में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुनी ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। दुनी ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण मेले हमारी पुरानी संस्कृति की झलक दिखाते हैं। इसका संरक्षण करना चाहिए। मेले में महिला मंडलों के साथ स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

पहाड़ी गीतों के साथ समूह नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। बनाला महिला मंडल ने पहाड़ी गीतों के साथ नाटी डाली। फनौटी स्कूल के साथ बनाला स्कूल की छात्राओं, महिला मंडल जयपुर जुहड़, महिला मंडल उपरली फनौटी, लोअर फनौटी, स्वयं सहायता समूह वाई ने कार्यक्रम पेश किए। साथ ही महिला मंडल संपल, लोहाल ने भी प्रस्तुति दी।
एकल डांस में अंकु, बॉबी एंड पार्टी, रेखा एंड पार्टी, स्नेहा खनैर, इशिका ठाकुर, पल्लवी शर्मा एंड पार्टी और आंगनबाड़ी फनौटी की प्रस्तुति ने वाहवाही लूटी। मेला कमेटी के अध्यक्ष उगम ठाकुर, एनएस दीपक, चमन ठाकुर और बालकृष्ण ने कहा कि मेले में चौला कलगी के साथ नाटी डाली गई। पहले देवता सत्य नारायण और व्यास ऋषि झरौन का देव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान राम कटोच, राज कुमार, देवता रावल ऋषि कारदार लाल चंद ठाकुर, भंडारी पन्ना ठाकुर, पूर्व प्रधान मान सिंह भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें