फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देखते ही देखते सात पुलों और चार मकानों के साथ तीन लोगों को बहा ले गया बाढ़ का पानी

Wed, 25 Jun 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज घाटी के जीवा नाला में बादल फटने से आई बाढ़ से मचाई तबाही, जमीनों को भी नुकसान
विज्ञापन

सिउंड के पास एनएचपीसी कॉलोनी और एक अस्थायी दुकान भी बहने की सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज/न्यूली (कुल्लू)। घाटी के जीवा नाला में बादल फटने से आई बाढ़ से क्षेत्र में तबाही मच गई। जीवानाला से लेकर लारजी तक सात पैदल पुल बह गए हैं। चार मकानों के साथ तीन लोग भी बाढ़ की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

पहले जीवा नाला पर पंचायत की ओर से बनाए तीन पैदल पुल बह गए, उसके बाद सैंज नदी में रोपा, नूनू नाही, करटाह, सतेश आदि स्थानों में भी पुल बह गए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों का संपर्क टूट गया है। इस दौरान बिहाली में चार मकान भी बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं। इनमें तीन लोग भी चपेट में आए हैं। यहां लोगों की जमीन भी नदी में आई बाढ़ से तहस-नहस हो गई है। सिउंड के पास एनएचपीसी कॉलोनी और एक अस्थायी दुकान भी बहने की जानकारी है। सिंउड के पास मार्ग को भारी क्षति पहुंची है, जिससे आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ गई है। सैंज के पास एक माल वाहक भी सड़क से बहता नजर आया। उधर, बंजार के हुरनगाड में भी पुलिया बह गई है। इससे क्षेत्रवासियों का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें