फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी में ढह गया विंटर कार्निवल का मंच

Fri, 23 Jan 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली विंटर कार्निवल का बर्फ से  टूटा मंच. संवाद 
विज्ञापन
बर्फबारी से महानाटी समेत तमाम कार्यक्रम रद्द
विज्ञापन

होटलों में ही दुबक गए सांस्कृतिक दलों के कलाकार
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। किसानों-बागवानों और पर्यटन के लिए वरदान लेकर आई बर्फबारी ने राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का मजा किरकिरा कर दिया है। भारी बर्फबारी होने के कारण मालरोड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने के लिए बनाया मंच ढह गया है।
विज्ञापन

बर्फ का भार नहीं सहने की वजह से मंच टूट गया। शुक्रवार को विंटर कार्निवल के तमाम कार्यक्रम रद्द करने पड़े।
मालरोड में लेफ्ट बैंक के महिला मंडलों की महानाटी का आयोजन होना था लेकिन सुबह से ही भारी बर्फबारी का दौर जारी रहने से महानाटी को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा मनुरंगशाला और मालरोड के मंच पर होने वाले कार्यक्रम भी स्थगित किए गए। हालांकि, एक बजे कार्यक्रम शुरू करने की योजना थी लेकिन बर्फबारी न रुकने से कार्यक्रम रद्द हुए। कार्यक्रम प्रस्तुत करने आए कलाकार भी होटलों में दुबक गए। महानाटी और विंटर क्वीन जैसी प्रतियोगिता का भी आयोजन नहीं हो सका। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को मौसम साफ हुआ तो तमाम कार्यक्रम करवाए जाएंगे। महानाटी के आयोजन को लेकर भी महिलाओं को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें