फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरिल्ला संगठन में दर्ज करवा सकेंगे नाम : प्रेम

Sat, 30 Mar 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन की एक अप्रैल को ढालपुर में होगी बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एसएसबी गुरिल्ला संगठन जिला कुल्लू की मासिक बैठक एक अप्रैल को ढालपुर में होगी। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा करेंगे, जबकि ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।
बैठक में गुरिल्लाओं के सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा संगठन से जिन सदस्यों के नाम कट गए हैं और छूट गए हैं, उन्हें दोबारा संगठन में शामिल होने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में वे सभी बैठक में शामिल होकर संगठन में अपने नाम दर्ज करवा सकते हैं। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में गुरिल्लाओं के मामले की सुनवाई 16 अप्रैल को होनी तय है। कहा कि बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का शामिल होना अनिवार्य है। नदारद रहने वालों पर संगठन के नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें