फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जहां की पढ़ाई, वहीं मुख्यातिथि बनकर आईं नीता

Thu, 06 Feb 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
खराहल स्कूल में बतौर मुख्याति​थि पहुंची नीता ठाकुर का फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्
विज्ञापन
स्कूल पहुंचने पर विश्व विजेता टीम की हिस्सा रही बेटी को पलकों पर बैठाया
विज्ञापन

खराहल पहुंचने पर बच्चों, अध्यापकों और महिला मंडलों ने किया भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी

खराहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल (किंजा) में वीरवार को सम्मान समारोह हुआ। खो-खो वर्ल्ड कप जीतने वाली बेउगी गांव की खिलाड़ी नीता ठाकुर को कर्मचारी पेंशनर्स कल्याण संघ खराहल, नौ पंचायतों के प्रतिनिधि और महिला मंडलों ने सम्मानित किया। विद्यार्थियों और खराहल की जनता ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

नीता ठाकुर वर्ष 2010 से 2016 तक खराहल स्कूल की छात्रा रही हैं। अपने ही स्कूल में जब नीता ठाकुर मुख्यातिथि बनकर पहुंचीं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नीता ठाकुर ने कहा कि जब मैं स्कूल में पढ़ती थी तो उस समय हमें लगता था कि हम भी इसी तरह से कभी मुख्यातिथि बनकर आएंगे। अब यह अवसर आया है। इस जीत के मुकाम में अध्यापकों का अहम रोल है। अगर अध्यापकों ने खेल के लिए प्रेरित नहीं किया होता तो शायद आज में इस मुकाम पर नहीं पहुंचतीं। उन्होंने स्कूल में बिताए अपने अनुभवाें को भी विद्यार्थियों के साथ साझा किया। इससे पहले स्कूल पहुंचने पर उनका और उनके माता-पिता का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। खराहल स्कूल के डीपीई देव चंद ठाकुर ने कहा कि नीता ठाकुर ने खराहल ही कुल्लू, हिमाचल और भारत का नाम ऊंचा किया है। स्कूल के अन्य विद्यार्थियों से इससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। गौर रहे कि नीता ठाकुर पिछले जनवरी में पहली बार हुए खो-खो वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला खिलाड़ी हैं। हिमाचल से पहली बार हुए वर्ल्ड कप खेलने और जीतने वाली भी महिला खिलाड़ी हैं। इस दौरान ग्राम पंचायत बंदल के प्रधान गोपाल ठाकुर, प्रधानाचार्य ललित मोहन शर्मा, रामकृष्ण, हरि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें