कुल्लू के मौहल क्षेत्र के छरैडा़ में गैंस के सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़।-संवाद
कुल्लू। रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को बदाह और मौहल क्षेत्र में गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। कुल्लू-भुंतर मार्ग पर लंबा जाम लग गया और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
लोअर बदाह क्षेत्र में गैस वितरण के लिए सिलिंडर का ट्रैक्टर पहुंचा। सुबह से ही लोग सड़क किनारे सिलिंडर का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर से सिलिंडरों का वितरण शुरू हुआ तो भीड़ जुट गई। देखते ही देखते हालात ऐसे हो गए कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और जाम लग गया।
स्थानीय लोग राम मोहन, मनोज, प्रेमलाल और सोहन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस की किल्लत बनी हुई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित किया गया और यातायात को सुचारु बनाया गया। लोगों ने प्रशासन से गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने और वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है।
000