फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अवैध कब्जे हटाए तो फुटपाथ पर खड़े वाहनों ने रोक दी मनाली की रफ्तार

Wed, 07 Jan 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
छेत के पास अस्थायी तौर पर तैयार किया गया एनएच-305 ---संवाद।
विज्ञापन
पर्यटकों से गुलजार मनु की नगरी की सड़कों पर लगा जाम, रेंग-रेंगकर चलते रहे वाहन
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में रोजाना आ रहे 1800 से 2000 पर्यटक वाहन, बढ़ रहा यातायात का दबाव

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटकों से गुलजार मनाली की सड़कों पर बुधवार शाम को जाम लग गया। आईबैक्स चौक से अस्पताल तक पुराने हाईवे पर सड़क के किनारे खड़े वाहनों के कारण वाहनों की रफ्तार थमने से राहगीरों और पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गईं।
फोरलेन पुल, बाहंग, वामतट मार्ग और बोल्वो बस स्टैंड तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। चालान के बावजूद नियमों की अनदेखी ट्रैफिक सिस्टम पर भारी पड़ती नजर आई।
विज्ञापन

नगर परिषद ने फुटपाथ से अतिक्रमण तो हटा दिया है लेकिन अब वाहन खड़े होने से पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। बुधवार को शाम 4 बजे इस मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एक तरफ मनाली आने वाले वाहनों की लाइन लगी थी तो दूसरी ओर सड़क किनारे के खड़े किए वाहनों की।

मनाली में पर्यटकों के आने का सिलसिला अभी भी जारी है। रोजाना 1800 से 2000 पर्यटक वाहन मनाली आ रहे है। इससे वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सुबह अटल टनल की ओर गए पर्यटक शाम को लौटने लगते हैं तो मनाली में जाम की स्थिति बन जाती है। बुधवार को भी सुबह 10 बजे और शाम तक जाम लगा रहा। फोरलेन पुल से बाहंग की ओर, वामतट मार्ग पर अलेउ की ओर, हिडिंबा मंदिर और वोल्वो बस स्टैंड की ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मंगलवार को भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली थी। एक तरफ का वाहन जब दूसरी ओर जाने लगता है तो वाहन रोकने पड़ रहे हैं। फोरलेन पुल, वोल्वो बस स्टैंड और रांगड़ी में सिमसा चौक पर यही हालात हैं। वोल्वो बस स्टैंड में बसों के भीतर जाते और बाहर निकलते समय जाम लग रहा है। सुबह सोलंगनाला से आगे वाहनों को 10 बजे के बाद ही भेजा जा रहा है। इससे सोलंगनाला में भी जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान किए जा रहे है। आईबैक्स चौक पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान किए गए हैं। ओवरटेक कर जाम लगाने वालों पर भी कार्रवाई हो रही है। सभी वाहन चालकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें