फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर में गीले, सूखे कचरे का होगा निष्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर में अब कचरे का निष्पादन करना आसान हो जाएगा। नगर पंचायत भुंतर की ओर से गीले कचरे के लिए आर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर के साथ सूखे कचरे के लिए श्रेडर मशीन लगाई जा रही है। आर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर 15 लाख रुपये का होगा जबकि श्रेडर मशीन को मिलाकर सूखे और गीले कचरे के निष्पादन के लिए नगर पंचायत भुंतर की ओर से करीब 40 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके शीघ्र टेंडर लगाए जाएंगे। पिछले दिनों नगर पंचायत भुंतर की विशेष बैठक हुई थी। इसमें आमंत्रित सदस्य सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर भी शामिल हुए थे। नगर पंचायत ने भुंतर शहर की सबसे बड़ी समस्या के निपटान के लिए रणनीति बनाई। इसमें निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत सूखे और गीले कचरे का निष्पादन करेगी।
नगर पंचायत की ओर से एक टीम आर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर और श्रेडर मशीन देखने भी जाएगी। जो मशीन बेहतर होगी, उसे नगर पंचायत की ओर से लगाया जाएगा। नगर पंचायत भुंतर से कचरा मनाली के रांगड़ी कूड़ा संयंत्र जाता था। अब वहां पर कचरा नहीं जा रहा है। इसके बाद नगर पंचायत भुंतर डंपिंग साइट की समस्या से जूझ रही है। आर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर और श्रेडर मशीन से नगर पंचायत को सूखे और गीले कचरे का निष्पादन करने में आसानी होगी। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर भी नहीं लगेंगे। हालांकि डंपिंग साइट न होने कारण भुंतर नगर पंचायत की मुश्किलें अभी बनी हुई हैं। नगर पंचायत डंपिंग साइट की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


....
भुंतर शहर में कचरे की समस्या का समाधान नगर पंचायत की ओर से किया जा रहा है। इसके बाद लोगों को दिक्कतें पेश नहीं आएंगी।
-रविंद्रा डोगरा, अध्यक्ष, नगर पंचायत भुंतर


भुंतर शहर में कचरे की समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत की ओर से आर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर और श्रेडर मशीन लगाई जा रही है। इससे गीले और सूखे कचरे का निष्पादन करना आसान होगा। इस पर 40 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। जल्द ही नगर पंचायत की ओर से इसके टेंडर किए जाएंगे।
विज्ञापन

-सुंदर सिंह ठाकुर, सीपीएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें