भारत-भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुल्लू की टीम रामपुर में आयोजित तीन दिवसीय साइंस कांग्रेस के कार्यक्रम से वापस लौट आई। स्कूल के छात्र चंद्रारक ठुकराल ने जूनियर वर्ग की साइंस सर्वे रिपोर्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अर्बन ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया बल्कि पूरे जूनियर वर्ग में ओवरआल बेस्ट रिपोर्ट की रनिंग ट्रॉफी भी प्राप्त की। चंद्रारक का चयन नेशनल लेवल साइंस कांग्रेस के लिए हुआ है।
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. निरंजन देव शर्मा ने सर्वे रिपोर्ट टीम के सदस्यों आयुष, उज्जवल, दीक्षा और सोनिया सहित टीम की गाइड टीचर रीना कात्यायन को सम्मानित करते हुए सभी को बधाई दी। स्कूल प्रशासक प्रतिमा शर्मा ने बताया कि इनके स्वागत के लिए स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।