फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में बदला मौसम, अटल टनल में गिरे फाहे

विज्ञापन
लाहौल का पट्टन वैली में हुई ताजा बर्फबारी के बाद का नजारा।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी में मौसम ने करवट बदली है। वीरवार सुबह मनाली में रुक-रुककर बारिश हुई जबकि ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है। इस कारण फिर से ठंड का अहसास हो रहा है। अटल टनल में भी बर्फ के फाहे गिरे। पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

घाटी में मार्च में हो रही बर्फबारी से पर्यटन कारोबारी और स्थानीय लोग काफी खुश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मनाली के आसपास के क्षेत्रों में वीरवार को मौसम ने करवट ली है। इसके चलते निचले इलाकों में बारिश और ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। मनाली का अधिकतर पर्यटन कारोबार बर्फ पर ही निर्भर है।
ऐसे में बर्फबारी से मनाली के पर्यटन कारोबार को लाभ मिलेगा। कुछ दिनों से घाटी में तापमान में वृद्धि होने लगी थी लेकिन अब एकाएक तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। लुदर ठाकुर ने कहा कि हालांकि अभी पर्याप्त बारिश नहीं हुई है, लेकिन इससे गर्मी से काफी हद तक निजात मिली है। पर्यटन कारोबारी गौतम ठाकुर ने कहा कि मौसम के बदलने से आने वाले समय में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें