फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पीने के पानी की होगी जांच

Sun, 31 Jan 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला कुल्लू ने बैठक में निर्णय लिया है कि आईपीएच के अधिकारियों के साथ मिलकर पीने के पानी की जांच की जाएगी। इसको लेकर ज्ञान विज्ञान समिति जिला कुल्लू ने रविवार को जिलाध्यक्ष देस राज नेगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने भी शिरकत की। बैठक में निर्णय लिया गया है कि पीने की पानी की शुद्धता जांचने के लिए कुल्लू शहरी इकाई खंड इकाई एवं बंजार खंड की इकाइयों के पदाधिकारी विभाग के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर पीने के पानी के स्रोतों की जांच करेंगेे। इसमें यह भी ध्यान दिया जाएगा कि पानी के स्रोत से क्षेत्र के कितने लोग पानी पर निर्भर हैं। इसके अलावा एचजीबीएस की नग्गर, आनी और निरमंड की इकाइयों को भी चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। जिला महासचिव डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि इस दौरान शिक्षा संवाद पर भी मंथन किया गया और फरवरी में कुल्लू और बंजार में शिक्षा संवाद पर कार्यशाला आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है। फरवरी के पहले सप्ताह में कुल्लू में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत पौधरोपण भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में एचजीबीएस के जिला उप प्रधान श्याम लाल ठाकुर,  वित्त सचिव गौरीशंकर, राज्य सह सचिव व्रिकमू नेगी, कुल्लू खंड के अध्यक्ष धनी राम, कोषाध्यक्ष तुले राम, शहरी इकाई के लालमन, जीत राम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें