कुल्लू। नगर निकाय चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण और रोटेशन की प्रक्रिया लाॅटरी के माध्यम से शनिवार को हुई। नगर परिषद कुल्लू, मनाली तथा नगर पंचायत भुंतर, बंजार और निरमंड में सीटों के आरक्षण और रोटेशन का निर्धारण जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुआ।
नगर परिषद कुल्लू का वार्ड नंबर एक अनारक्षित रहेगा। वार्ड नंबर दो भी अनारक्षित होगा। वार्ड नंबर तीन महिला आरक्षित, वार्ड नंबर चार अनारक्षित, वार्ड नंबर पांच महिला आरक्षित, वार्ड नंबर छह महिला आरक्षित अनुसूचित जाति होगा। इसके साथ वार्ड नंबर सात, वार्ड नंबर आठ और वार्ड नंबर नौ महिला आरक्षित है। वार्ड नंबर दस आरक्षित अनुसूचित जनजाति और वार्ड नंबर-11 अनुसूचित जाति आरक्षित होगा। इसके साथ ही नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत भुंतर में भी सीटों का आरक्षण और रोटेशन लॉटरी के माध्यम से निकाला गया। प्रशासन की ओर से भले ही प्रक्रिया पूरी की गई है, लेकिन अंतिम मुहर सरकार लगाएगी।
...
भुंतर : नगर पंचायत भुंतर का वार्ड नंबर-एक अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर दो, तीन, पांच, छह महिला ओपन, वार्ड नंबर 4 अनुसूचित जनजाति और वार्ड नंबर-सात अनारक्षित रहेगा।
...
मनाली : नगर परिषद मनाली में वार्ड नंबर-एक सामान्य (पुरुष), वार्ड नंबर-दो अनुसूचित जाति पुरुष, वार्ड नंबर-तीन, चार, पांच और वार्ड नंबर छह महिला के लिए आरक्षित होगा। वार्ड नंबर सात अनुसूचित जनजाति (पुरुष) के लिए आरक्षित होगा।
...
बंजार : नगर पंचायत बंजार में वार्ड नंबर-एक महिला आरक्षित, वार्ड नंबर-दो अनारक्षित, वार्ड नंबर-तीन महिला, वार्ड नंबर-चार अनारक्षित, वार्ड नंबर-पांच अनुसूचित जाति पुरुष, वार्ड-छह और सात महिला के लिए आरक्षित होगा।
...
निरमंड : नगर पंचायत निरमंड में वार्ड नंबर-एक अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर-दो अनारक्षित, वार्ड नंबर-तीन और चार महिला, वार्ड नंबर-पांच अनारक्षित, वार्ड नंबर-छह महिला, वार्ड नंबर-सात अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रहेगा।
000