फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में 400 रूपये किलो बिक रहा अखरोट

Sat, 13 Sep 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ढालपुर पहुंचे बंजार और मंडी सराज के अखरोट उत्पादक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के बाजारों में अखरोट ने दस्तक दे दी है। ढालपुर में बंजार, मंडी सराज, द्रंग का अखरोट तैयार हो गया है। दो दिनों से जिला मुख्यालय ढालपुर में बढ़ी संख्या में लोग अखरोट बेचने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में अखरोट 400 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। लोग भी अखरोट की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। अखरोट बेचने आए मान सिंह, मोहन लाल और शांता देवी ने कहा कि इस बार अखरोट की अच्छी पैदावार हुई है। उन्होंने कहा कि कागजी अखरोट 400 रुपये किलो दिया जा रहा है। बता दें कि अखरोट कई पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है। अखरोट हृदय, मस्तिष्क की कार्यक्षमता में वृद्धि, वजन नियंत्रण, हड्डियों को मजबूत बनाने और त्वचा व बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें