हरिपुर/कुल्लू। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आयोजित वॉकथान में हरिपुर कॉलेज के 20 विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शेफाली ने कहा कि वॉकथान वीरवार को लोट से काईसधार और काईसधार से दरपोईण तक हुई।
वॉकथान में जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूक किया गया। कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग लुप्तप्राय प्रजातियों के बारे में जान पाएंगे और उनके संरक्षण में कार्य कर सकेंगे। कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ अधीक्षक हेमंत दुग्गल, प्रो. मोनिका, प्रो. ज्योति बाला और प्रो. प्रियंका उपस्थित रहीं। संवाद