फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढोल-नगाड़ों की थाप पर फागू पहुंचे व्यास ऋषि

Thu, 05 Jun 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
​शिमला जिला के फागू गांव में पहुंचे देवता व्यास ऋषि के साथ उमड़ा जन सैलाब। स्त्रोत देवलू।
विज्ञापन
लाव-लश्कर के साथ पहुंचे देवता के साथ झूम उठे स्थानीय लोग
विज्ञापन

खराब मौसम के बीच भी देवता के दर्शन के लिए उमड़े हजारों लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की रघुपुर घाटी के आराध्य देव वेद व्यास ऋषि कुंईरी महादेव शिमला जिले के फागू गांव पहुंचे। उनके स्वागत के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। देवता के दर्शन करने के लिए पूरे क्षेत्र के लोग पहुंचे।
ग्रामीणों ने गांव में पधारने पर देवता के ऊपर फूल बरसाए। पुरुष और महिलाएं ढोल-नगाड़ों, करनाल, नरसिंगाें और शहनाई की स्वरलहरियों के साथ देवता के साथ खूब झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने-चांदी के मुख-मोहरे और छत्र से सजे देवता व्यास ऋषि के रथ के आगे क्षेत्रवासी नतमस्तक हो गए। दोनों हाथ जोड़कर देवता से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। कारदार इंद्र सिंह और देवलू आशीष शर्मा ने बताया कि आठ दिवसीय यात्रा में जगह-जगह देवलुओं के लिए स्थानीय लोग बेहतर इंतजाम कर रहे हैं। कहा कि देवी मोड से देवता की रथयात्रा ठियोग बाजार पहुंची तो पूरा बाजार लोगों की भीड़ से भर गया और दर्शन पाकर स्थानीय वासियों ने क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। देवता की इस यात्रा के भरमौर के विधायक जनकराज, करसोग के विधायक दीपराज और विधायक लोकेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग भी साक्षी बने। इस दौरान देवता के कारकूनों, हारियानों और देवलुओं ने जगह-जगह नाटी डाली। देवता के बजंतरियों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें