फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल लोकतंत्र के लिए जरूरी है मतदान : राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए प्रशासन कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। मंगलवार को तांदी संगम के वामतट पर आयुष विभाग ने योगाभ्यास के जरिए लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और योग अभ्यास में भाग लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वोट देना सफल लोकतंत्र के लिए जरूरी है, सभी वोट देकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएं। योगाभ्यास में आए सभी प्रतिभागियों का आह्वान किया कि मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए सभी एक जून को मतदान करें।
केलांग में उपायुक्त कार्यालय परिसर से उपायुक्त ने स्कूल के बच्चों की जागरूकता और साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने केलांग बाजार में स्लोगन के जरिए मतदाताओं को मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों की अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें