फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्वयंसेवियों ने नेहरू पार्क में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में सोमवार को सेवा, अनुशासन और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। स्वयं सेवियों ने ढालपुर, कॉलेज गेट, अस्पताल और बिजली बोर्ड कार्यालय तक मार्च कर लोगों को जागरूक किया। नेहरू पार्क में पौधरोपण अभियान चलाया। इसमें नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष आशा ठाकुर और उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहीं। स्वयं सेवियों ने ढालपुर मैदान में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान भी किया।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र में स्नो लैंड स्काउट एंड गाइड्स ओपन ग्रुप के ग्रुप लीडर बीजू ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने स्काउट एंड गाइड्स के महत्व और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य नीलम कपूर सूद ने स्वयंसेवियों के अनुशासन और सामाजिक कार्यों की सराहना की। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी मंजू आनंद और डॉ. धीरज शर्मा की देखरेख में किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें