सैंज/लारजी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैला में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंगलवार को स्वयंसेवियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर, खेल मैदान, कक्षाओं में फैली गंदगी को साफ किया।
प्रवक्ता सब्जा चंद ने बताया कि समाज सेवा और स्वच्छता के प्रति किशोरों को जागरूक करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि इसे जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। कहा कि इस श्रमदान में सभी स्वयंसेवियों ने योगदान दिया और विद्यालय परिसर को चकाचक किया। संवाद