फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्वयंसेवियों ने सोयल गांव के जंगल में की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का शिविर आयोजित किया जा रहा है। छठे दिन शनिवार को स्वयंसेवियों ने सोयल गांव के जंगल में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने श्रमदान कर जंगल के आसपास का कचरा एकत्रित किया और साफ-सफाई की। स्वयंसेवियों ने जंगल के वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी अमृता और छबील कुमार के मार्गदर्शन में यह गतिविधि हुई। उन्होंने बताया कि जंगल और प्राकृतिक जलस्रोतों के आसपास कचरा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने आसपास सफाई की जिम्मेदारी समझनी चाहिए। शिविर से विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व समझाया गया। स्वयंसेवियों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें