फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्वयंसेवियों ने बुजुर्गों, दिव्यांग मतदाताओं की सहायता की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर (कुल्लू) के विद्यार्थियों ने नागरिक जिम्मेदारी का अनुकरणीय परिचय दिया। विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवियों ने स्थानीय मतदान केंद्र पर बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए संयुक्त रूप से सेवाएं दीं।
विज्ञापन

निस्वार्थ सेवा की भावना से प्रेरित होकर दोनों इकाइयों ने सभी मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया को सुचारु, सहज और सुलभ बनाने में अहम भूमिका निभाई। एनएसएस के 10 स्वयंसेवियों ने सहायता केंद्र, कतार व्यवस्था और मतदाता सहायता का प्रभावी संचालन किया। पांच गाइड्स ने मतदान केंद्र पहुंचने वाले मतदाताओं की मदद की। उन्होंने मतदाताओं को पानी वितरित किया और बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना तनवर ने कहा कि लोकतांत्रिक उत्सव के दौरान युवा स्वयंसेवियों की समर्पित सेवा प्रेरणादायक रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें