बिच्छेर स्कूल में आयोजित खेल दिवस में मौजूद विद्यार्थी।।स्त्रोत स्वयं
- फोटो : सांकेतिक
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुच्छैर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय खेल दिवस की शपथ के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन में किसी न किसी खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि खेलों से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत बनता है, जिससे सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।
कार्यक्रम के तहत ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। स्कूल शिक्षक पीयूष शर्मा ने विद्यार्थियों को देशभक्ति के मूल्यों के साथ केरल की संस्कृति और परंपराओं की जानकारी दी। इसके अलावा विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया और विद्यार्थियों के लिए वॉलीबाल प्रतियोगिता भी करवाई गई।