फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुष्ठ रोग से जुड़ीं भ्रांतियों पर रैली से प्रहार

Thu, 30 Jan 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर जागरूकता रैली निकालते नर्सिग प्र​शिक्षू।-संवाद
विज्ञापन
नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने शहर में निकाली रैली, जिले में 16 दिन होंगे जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

नारा लेखन और स्लोगन के माध्यम से भी कुष्ठ रोग उन्मूलन पर रखे विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश ने की।
नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने के लिए शहर में जागरूकता रैली निकाली। डॉ. सुरेश ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। अस्पताल परिसर से शुरू हुई रैली राजकीय महाविद्यालय गेट, जिला पुस्तकालय, लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र, ढालपुर चौक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला न्यायालय, उपायुक्त कार्यालय होते हुए वापस अस्पताल पहुंची। नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने नारों के माध्यम से कुष्ठ रोग उन्मूलन और इससे जुड़ीं भ्रांतियाें पर प्रहार किया।
विज्ञापन

अस्पताल के सभागार में नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने नारा लेखन और स्लोगन के माध्यम से कुष्ठ रोग से जुड़ीं भ्रांतियाें पर विचार रखे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश ने कहा कि जिले में 14 फरवरी तक 16 दिन जागरूकता कार्यक्रम करवाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को कुष्ठ रोग उन्मूलन और इससे जुड़ीं भ्रांतियों पर जागरूक करेंगे। जिले में छह मरीज कुष्ठ रोग से पीड़ित हैं। इनमें स्वास्थ्य खंड नग्गर में चार और जरी व बंजार में एक-एक कुष्ठ रोगी हैं। इनका उपचार किया जा रहा है। कहा कि 14 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य शिक्षक गांव-गांव में जाकर लोगों को कुष्ठ रोग के उपचार के बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें