फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़कें अवरुद्ध होने से गांवों में कैद हो गए ग्रामीण

विज्ञापन
बारिश से बढ़ गया ब्यास नदी का जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में बारिश के कारण दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। कुल्लू के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन होने के कारण 20 संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इससे जनता गांवों में ही कैद होकर रह गई है। साथ ही बिजली के करीब 50 ट्रांसफार्मर भी ठप पड़ गए हैं। इससे 50 गांवों में अंधेरा पसर गया है।
विज्ञापन

कुल्लू और लाहौल घाटी में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे से भारी बारिश को दौर शुरू हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुल्लू में सुबह और दोपहर के समय करीब दो घंटे बारिश हुई। खड्डों-नालों के उफान पर होने से ब्यास, तीर्थन, पिन पार्वती, पार्वती नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।
भूस्स्खलन से जिले में 20 सड़कों पर बसों के साथ अन्य वाहनों को आवाजाही थम गई है। लोगों को अपना जरूरी कामकाज निपटाना कठिन हो गया है। कई किमी तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। कुल्लू-मनाली के साथ भुंतर-मणिकर्ण और बरशैणी मार्ग पर पत्थर गिरने से सफर जोखिम भरा हो गया है। बिजली के बंद ट्रांसफार्मरों को बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें कुल्लू खंड में 34 और बंजार में 16 ट्रांसफार्मर बंद हैं। उपायुक्त कुल्लू अनुराग गर्ग ने कहा कि 22 जुलाई को रेड अलर्ट है। ऐसे में आम लोग और सैलानी संवेदनशील इलाकों के साथ नदी-नालों से दूर रहें। उन्होंने पर्यटकों और लोगों को रात के समय सफर नहीं करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें