फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डोभी-शिम संपर्क मार्ग की मरम्मत कर रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ग्राम पंचायत मंडलगढ़ के शिम गांव में ग्रामीण एकता और श्रमदान की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। लंबे समय से बदहाल डोभी-शिम संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने खुद पहल की है। गांव के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं मिलकर एक किलोमीटर से अधिक सड़क को दुरुस्त करने में जुटे हैं। स्थानीय निवासी अरुण नेगी, नारायण ठाकुर, अनिल शर्मा, अनिल तिबोकपा और चांद नेगी ने बताया कि संपर्क मार्ग पिछले कई वर्षों से खराब हालत में था।
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, मलबा और झाड़ियां होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। पंचायत उपप्रधान प्रताप ठाकुर ने बताया कि सड़क मरम्मत के कार्य को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब तक मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक गांव की ओर वाहन न लाएं और कार्य में सहयोग करें। वार्ड पंच मेघा नेगी ने बताया कि मौसम अनुकूल रहा तो अगले एक सप्ताह में संपर्क मार्ग को पूरी तरह दुरुस्त कर वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया जाएगा। पंचायत प्रधान शांता कटोच ने कहा कि ग्रामीणों की यह पहल आपसी सहयोग और श्रमदान से समस्याओं के समाधान की प्रेरणा देती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें