फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वढ़ेई-रा-ग्रां में मगंर पुनू मेले में ग्रामीणों ने डाली नाटी

Sat, 06 Dec 2025 04:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लगवैली के वढे़ई-रा-ग्रां में मगंर पुनू में शरीक हुए देवता कैला वीर। संवाद
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाषा एवं संस्कृति विभाग ने भी दीं प्रस्तुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगवैली के वढ़ेई रा-ग्रां में मेला मगंर पुनू के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेला देवता वीर कैलू यानी कैला वीर के सम्मान में मनाया गया। मेले में गांव के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया।
इस मौके पर किसान विकास समिति वढे़ई-रा-ग्रां ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया, जिसमें भाषा एवं संस्कृतिक विभाग ने भी योगदान दिया। इस दौरान आइशा ने माता संतोषी का भजन गाकर लोगों का मनोरंजन किया, जबकि राजेश ने राम के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण और उनके साथियों ने फिल्मी नृत्य किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मेला मैदान में सामूहिक नाटी का भी आयोजन किया जिसमें लोगों ने झूमकर परंपरागत लोक संस्कृति की झलक भी पेश की। किसान विकास समिति के प्रधान रोशन लाल ने कहा कि इस दौरान देवता वीर कैलू ने गुर के माध्यम से इस सर्दी में अधिक बर्फबारी होने की भविष्यवाणी भी की है।

लगवैली के वढे़ई-रा-ग्रां में मगंर पुनू में शरीक हुए देवता कैला वीर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें