फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शाट के ग्रामीणों ने आपदा प्रबंधन का लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के शाट गांव में रविवार को सामुदायिक आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। माउंटेन फोरम हिमालयाज की ओर से आइशर ग्रुप फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं, उनसे बचाव और आपदा से पूर्व तैयारियों के प्रति जागरूक किया गया। स्थानीय पंचायत के प्रधान दूनी चंद, उपप्रधान अनिल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बेलीराम और योगराज ने विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में आपदा प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट समन्वयक सरिता शर्मा ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षक बेलीराम ने भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, आग तथा अन्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं और उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न सुरक्षा उपायों और आपदा के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। प्रशिक्षक योगराज ने प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) तथा सर्च एंड रेस्क्यू तकनीकों का प्रदर्शन कर आपातकालीन परिस्थितियों में घायल व्यक्तियों की सहायता और सुरक्षित बचाव कार्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए आपदा के समय सामुदायिक स्तर पर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें