बंजार (कुल्लू)। उपमंडल के गांव लाइडा के ग्रामवासी सोमवार को अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कुल्लू अनुराग शर्मा से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। वर्ष 2023 और 2025 में आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण लाइडा गांव को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब है।
सड़क के कई हिस्से क्षतिग्रस्त होने से आवागमन पूरी तरह बाधित है। ग्रामीण गोबिंद सिंह नेगी, पुणे राम, यशपाल, रितम ठाकुर, डाबे राम, विजय कुमार, कृष्ण चंद, इंदर सिंह व दुर्गा चंद ने गांव की समस्या को प्रशासन के समक्ष रखा। उपायुक्त ने समस्या को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र सड़क सुधार कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। संवाद