फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ग्रामीणों ने सीखी मशरूम उत्पादन की तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। तीर्थन घाटी के ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बठाहड़ स्थित अपना घर होमस्टे में ऑयस्टर मशरूम उत्पादन पर तीन दिवसीय निशुल्क कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

हिमालयन वॉलंटियर टूरिज्म फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में 30 महिला और पुरुष प्रतिभागियों ने मशरूम उत्पादन की तकनीक सीखी। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रशिक्षक विजय ने प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया समझाई।
उन्होंने मशरूम बैग को सही तरीके से लटकाने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने स्वयं अभ्यास कर उत्पादन की बारीकियां सीखीं। समापन समारोह में ग्राम पंचायत मशयार के वार्ड नंबर तीन की सदस्य जावित्री देवी और घलियाड़ की सदस्य पार्वती देवी मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य निलेय पारिख, पूर्ण चंद और अपना घर होमस्टे के संचालक ठेबा राम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें