फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दमोठी-पेड़चा मार्ग पर बस न चलने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चार पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता को बताई समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की चार ग्राम पंचायतों की हजारों की आबादी आज भी बस सेवा से वंचित है। वर्ष 2025 की बरसात में हुई तबाही के कारण दमोठी-ग्रांहो-पेड़चा सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई थी। हैरानी की बात यह है कि दस महीने बीत जाने के बाद भी लोक निर्माण विभाग इस सड़क को बहाल नहीं कर पाया है। इसके चलते बसों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। समस्या से परेशान होकर चार पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा और शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
पूर्व प्रधान लालचंद, पूर्व उपप्रधान तरसेम दुग्गल, मनोरमा देवी, लग्न चंद और सेसराम ने बताया कि सड़क बस योग्य न होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बलागाड़, शिकारी घाट, खाबल और मोहनी पंचायतों के लोगों को मजबूरन टैक्सियों में महंगा किराया देकर सफर करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त कर बस सेवा बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पवन ने बताया कि विभागीय टीम की ओर से सड़क का निरीक्षण किया जा चुका है। एक सप्ताह के भीतर चेत्थर तक सड़क को बस योग्य बना दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें