फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वीरान पड़ी मनाली में लौटने लगी रौनक

Mon, 04 Sep 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के मॉल रोड़ पर धीरे-धीरे पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए है।-संवाद
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। प्राकृतिक आपदा के बाद वीरान पड़ी मनाली में रौनक लौटने लगी है। इक्का-दुक्का पर्यटक आने से दशहरा के दौरान सैलानियों के उमड़ने की उम्मीद है। सोमवार को कोलकाता के पर्यटकों को लेकर दो टेंपो ट्रेवलर मनाली पहुंचीं। विदेशी सैलानियों की संख्या भी ठीक ठाक देखी जा रही है।
विज्ञापन

पर्यटकों का ग्रुप लेकर मनाली पहुंचे जयंत देव ने सोशल मीडिया में पर्यटकों से मनाली आने की अपील की। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। जुलाई में आई बाढ़ के बाद मनाली वीरान है। मंडी से औट तक सड़क बंद होने का असर पर्यटन पर पड़ा है। सिंगल लेन सड़क होने से जाम की समस्या पैदा हो रही है।
वाहनों को बारी-बारी छोड़ा जा रहा है। होटलियर एसोसिएशन मनाली के चीफ पैटर्न गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि बाढ़ से पर्यटन को भारी नुकसान हुआ है। पर्यटकों का ग्रुप पहुंचने से अब रौनक बढ़ने की उम्मीद है। कोलकाता से आए जयंत देव ने मनाली पहुंचकर कहा कि सोशल मीडिया में सड़क को लेकर जो बताया जा रहा है, वैसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन

सड़क खुली है मगर कुछ जगह पर वनवे सड़क होने के कारण यातायात धीमा जरूर है। पर्यटक मनाली आ सकते हैं। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि फोरलेन के मरम्मत कार्य में तेजी का मामला सरकार से उठाया जा रहा है। इसके लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी में पर्यटन से जुड़े सभी संगठन शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें