फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कॉलेज भवन बनाने की थी तैयारी, जमीन बह गई सारी

विज्ञापन
कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि, जो बाढ़ में बह गई है।
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। महाविद्यालय सैंज का भवन बनाने की तैयारी की जा रही थी। चिह्नित जमीन को समतल किया गया और डंगे आदि लगाए गए थे। पिन पार्वती नदी में जुलाई में आई बाढ़ ने चिह्नित जमीन का 80 प्रतिशत हिस्सा बहा दिया। साथ ही जमीन की पिछली ओर नाले ने काफी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में विद्यार्थियों को कॉलेज भवन का इंतजार और खिंच गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज में ही कॉलेज की कक्षाएं लग रही हैं।
विज्ञापन

सैंज कॉलेज के पास अभी अपना भवन नहीं है। सैंज में हाल ही में की गई समीक्षा बैठक में घाटी के लोगों ने जिला प्रशासन से कॉलेज परिसर की साइट बदलने की मांग रखी।
ग्रामीण अमर ठाकुर, प्रीतम सिंह, जयचंद, रघुवीर सिंह और कर्ण सिंह ने कहा कि जिस जगह कॉलेज परिसर बन रहा है, वहां किसी भी हालत में निर्माण कार्य जारी रखना सुरक्षित नहीं है। निर्माणाधीन साइट बरसात में हर साल धंस रही है। बीते वर्ष भी यहां काफी तबाही हो चुकी है। यहां कॉलेज बनने से बच्चों की जिंदगी खतरे में रहेगी।
विज्ञापन

इसलिए समय रहते साइट को बदला जाना चाहिए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि साइट को विकसित करने में विभाग की दो करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है। विभाग के विशेषज्ञ भी इस साइट को सुरक्षित मान चुके हैं। साइट को बदला नहीं जाएगा। बाढ़ से कॉलेज परिसर को 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
...
12 करोड़ से बनना है कॉलेज परिसर
सैंज कॉलेज परिसर 12 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। साल 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साढ़े चार करोड़ रुपये के बजट के साथ सैंज कॉलेज की घोषणा की थी। भूमि हस्तांतरण और तकनीकी स्वीकृति लेने में काफी समय लगा। 2019 में जयराम सरकार ने इस कॉलेज के भवन के लिए आठ करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट जारी किया। सैंज मेला मैदान के पास 38 बीघा की ढलानदार पहाड़ी को समतल कर भवन की नींव तैयार की जा रही है। कॉलेज परिसर में आधुनिक क्लास रूम, हॉल, कार्यालय, बगीचे, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और खेल मैदान सहित कई निर्माण होंगे।
...
इन पंचायतों के विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
कॉलेज भवन बनने से घाटी की देहुरीधार, शैंशर, गाडापारली, शांघड, सुचैहण, बनोगी, दुशाहड़, धाउगी, कनौन, लारजी, कोटला, चकुरठा, थाटीबीड़, गोपालपुर, भलाण, तलाड़ा, देवगढ़ गोही, रैला-एक और रैला-दो पंचायतों के विद्यार्थियों को घर के करीब उच्च शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें