फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वृद्धाश्रम नाटक देख भावुक हो गए दर्शक ........

Mon, 19 Jun 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में देवसदन और कलाकेंद्र में सरकारी एवं निजी स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। ढालपुर में 46वें सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव 2023 का शुरू हुआ।
विज्ञापन

नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने उत्सव का शुभारंभ किया। देवसदन में छह स्कूलों के विद्यार्थियों ने नाटकों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मोनाल हिमालयन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नाटक वृद्धाश्रम का मंचन किया। विद्यार्थियों की ओर से नाटक में दिखाए गए दृश्यों से दर्शक भावुक हो उठे।
इसके अलावा ब्रह्म ऋषि शिक्षा निकेतन रघुनाथपुर के विद्यार्थियों ने हम बेटियां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाईं के विद्यार्थियों ने कोरोना, मैक्स स्कूल जिया के विद्यार्थियों ने ईदगाह, सैमरॉक स्कूल ढालपुर के विद्यार्थियों ने धौंस तथा आर्य आदर्श हाई स्कूल अखाड़ा बाजार के विद्यार्थियों ने जल ही जीवन नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन

वहीं, लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में लोकनृत्य, समूह नृत्य, प्रिंसेस सूत्रधार, लोकगीत और फिल्मी गीत प्रतियोगिताएं हुईं। लोकगीत में अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी, अरुणोदय स्कूल मौहल, भारत-भारती स्कूल ढालपुर, कैंब्रिज स्कूल मौहल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस, मैक्स किड्स स्कूल शमशी, कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल ढालपुर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी।
इसी प्रकार फिल्मी गीत में अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी, अरुणोदय स्कूल मौहल, आर्य आदर्श हाई स्कूल अखाड़ा बाजार, भारत-भारती स्कूल ढालपुर, कैंब्रिज स्कूल मौहल, मैक्स किड्स स्कूल शमशी तथा कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल ढालपुर, लोक नृत्य में मैक्स किड्स स्कूल शमशी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस, मैक्स स्कूल जिया तथा सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग और समूह नृत्य मेें राजकीय कन्या विद्यालय सुल्लतानपुर, भारत-भारती स्कूल ढालपुर, कैंब्रिज स्कूल मौहल तथा कुल्लू वैली स्कूल ढालपुर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें