कुल्लू। विबग्योर वर्ल्ड स्कूल कुल्लू में तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा सातवीं से दसवीं कक्षा तक के 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर के पहले दिन विद्यार्थियों ने जंगल में पौधरोपण किया। साथ में सफाई अभियान भी चलाया। इसके बाद दूसरे दिन भी बनाला, नाउ और नेचर पार्क झीड़ी में पौधरोपण किया।
तीसरे दिन विद्यार्थियों को शाडाबाई गोंपा ले जाया गया। इस दौरान कला संगीत, नृत्य और रंगमंच आदि गतिविधियां भी करवाई गईं। शुक्रवार को शिविर के समापन अवसर पर स्थानीय पंचायत के उपप्रधान पैने राम बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस दौरान शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी बांटे गए। विद्यार्थियों ने कुल्लवी नाटी का भी आयोजन किया। इस मौके पर पिंकी, राशर, अनिता, अंजली, निशा, शबनम आदि उपस्थित रहे। संवाद