फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पतलीकूहल में माप-तौल यंत्रों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के पतलीकूहल बाजार में माल-तौल विभाग की ओर से माप-तौल यंत्रों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए शिव मंदिर के समीप शिविर लगाया गया है। निर्धारित स्थान पर आकर व्यापारी दुकान अपने मात-तौल यंत्रों का सत्यापन करवा सकते हैं।
विज्ञापन

पतलीकूहल में सत्यापन अभियान 25 अक्तूबर तक जारी रहेगा। माप-तौल विभाग की निरीक्षक सुनीता महंत ने बताया कि साल में एक बार विभाग माप-तौल यंत्रों जैसे वेइंग स्केल, तराजू, लीटर आदि का निरीक्षण कर सत्यापन करता है। इसी के चलते 25 अक्तूबर तक पतलीकूहल बाजार के व्यापारियों और दुकानदारों के मात-तौल यंत्रों का निरीक्षण कर सत्यापन किया जाएगा। सभी व्यापारी और दुकानदार रोजाना सुबह 10:00 से दोपहर 02:00 बजे तक शिव मंदिर परिसर पतलीकूहल में आकर अपने माप-तौल यंत्रों का सत्यापन करवा सकते हैं। पतलीकूहल व्यापार मंडल के अध्यक्ष अर्जुन गौतम ने सभी दुकानदारों से सहयोग की अपील है। संवाद
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें