फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज-न्यूली सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप

Sat, 09 Aug 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से हजारों लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

15 दिन से बस सेवा भी ठप, एनएचपीसी की डैम साइट में फिर भूस्खलन
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी की आठ से दस पंचायतों को जोड़ने वाली सैंज-न्यूली सड़क भूस्खलन के कारण बंद है। सड़क पर लगातार भूस्खलन हो रहा है।
गत शुक्रवार की रात को भी एनएचपीसी की बांध साइट के पास (न्यूली) पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। सड़क छोटे-बड़े वाहनों के लिए बंद हो गई। सड़क बंद होने से स्थानीय पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की आवाजाही न होने से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिस जगह शुक्रवार रात को भूस्खलन हुआ है, वह क्षेत्र लोक निर्माण विभाग के अधीन नहीं है। वहां सड़क एनएचपीसी के अधिकार क्षेत्र में है। ग्रामीण सोमदेव, आरती, मीना, सुनीता, रामदेव और आलम चंद ने कहा कि सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। इससे रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा फल और सब्जियों के वाहन फंसे रहने से किसानों-बागवानों को परेशानी और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। बार-बार सड़क पर भूस्खलन होने से पिछले 15 दिनों से बस सेवा ठप है। ग्रामीणों को टैक्सी का भारी-भरकम किराया चुकाकर आवश्यक कामकाज निपटाने के लिए सैंज पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें