फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फ और फिसलन रेंगते हुए नजर आए वाहन

Sat, 24 Jan 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में बर्फबारी के बीच पर्यटकों को खाद्य और पेय पदार्थ वितरित करने के लिए ले जाते हुए। । डीप
विज्ञापन
पतलीकूहल में सुबह और शाम को लगा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। बर्फबारी का सीधा असर पतलीकूहल कस्बे में भी देखने को मिला। सड़क पर जमी बर्फ और अत्यधिक फिसलन के कारण वाहन रेंगते नजर आए। हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। साथ ही पतलीकूहल बाजार के बीच से गुजरने वाले पुराने मार्ग में भी वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

यातायात जाम बढ़ने पर बसों में सवार यात्रियों ने मनाली पहुंचने के लिए बसों से उतरकर छोटे वाहनों का सहारा लेना शुरू कर दिया। हालांकि दिन के समय स्थिति कुछ हद तक नियंत्रण में रही लेकिन शाम होते-होते वाहनों की कतारें फिर से लगनी शुरू हुई। बताया जा रहा है कि वीकेंड के कारण बड़ी संख्या में सैलानी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं जिससे यातायात का दबाव काफी बढ़ गया। शाम के समय लगे जाम को खुलवाने में पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें